महासमुंद : रोजगार स्थापित करने युवाओं को दिया जाएगा ऋण - CG Sandesh

महासमुंद : रोजगार स्थापित करने युवाओं को दिया जाएगा ऋण


महासमुंद : युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) अंतर्गत महासमुंद जिले में वर्ष 2023-24 के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत युवाओं के लिए निर्माण क्षेत्र जैसे दोना पत्तल, फर्नीचर, आलमारी निर्माण, अगरबत्ती, साबुन, वाशिंग पाउडर आदि निर्माण से संबंधित इकाई हेतु अधिकतम लागत 50 लाख एवं सेवा क्षेत्र जैसे मुर्गी पालन, मछली पालन, च्वाईस सेंटर, ब्यूटी पार्लर, रिपेयरिंग कार्य, टेलरिंग कार्य आदि सेवा क्षेत्र से संबंधित कार्य हेतु अधिकतम लागत 20 लाख रुपए निर्धारित है। आवेदक द्वारा आवेदन पश्चात् एवं बैंक द्वारा ऋण स्वीकृति उपरांत शहरी क्षेत्र में स्थापित उद्योग को 25 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को 35 प्रतिशत अनुदान स्वीकृत दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि वेबसाईट www.kviconline.gov.in में लॉगिन कर एजेंसी-डीआईसी का चयन कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद, पुराना तहसील ऑफिस परिसर, महासमुंद में या मोबाईल नम्बर 88843-22242, 79873-79574, 83193-70847 एवं 75877-24731 में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें