CBI के उप महानिरीक्षक बने छत्तीसगढ़ कैडर के IPS जितेंद्र सिं... - CG Sandesh

CBI के उप महानिरीक्षक बने छत्तीसगढ़ कैडर के IPS जितेंद्र सिंह मीणा

रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जितेंद्र सिंह मीणा को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में उप महानिरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर जितेंद्र सिंह मीणा समेत 4 IPS अधिकारियों की नियुक्ति की है।


छत्तीसगढ़ कैडर के 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी मीणा को पांच साल की अवधि के लिए सीबीआई में नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ कैडर के IPS जितेंद्र सिंह मीणा CBI के उप महानिरीक्षक बनाए गए हैं। केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर जितेंद्र मीणा को जिम्मेदारी सौंपी है। जितेंद्र सिंह मीणा 2007 बैच के आईपीएस हैं।

साथ ही सीबीआई में चार अन्य पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा (मध्य प्रदेश कैडर), अचल त्यागी (गुजरात कैडर) और प्रवीण कुमार (गुजरात कैडर) को पांच वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है।

वहीं भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी गौरव मित्तल को 4 साल की अवधि के लिए एसपी नियुक्त किया गया है। इससे पहले छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अमित कुमार सीबीआई में एसपी, डीआईजी और संयुक्त निदेश (पॉलिसी) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें