पिथौरा : खुलेआम बकरा, मुर्गा काटने और गन्दगी फैलाने वालों पर... - CG Sandesh

पिथौरा : खुलेआम बकरा, मुर्गा काटने और गन्दगी फैलाने वालों पर रोक लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

पिथौरा नगर के थाना चौक थानेश्वर मंदिर के पास खुलेआम बकरा मुर्गी काटने और गन्दगी फैलाने वालों पर रोक लगाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है.

ज्ञापन में बताया गया है की वार्ड नं. 5 के थाना चौंक के पास थानेश्वर मंदिर के समीप बडी मात्रा में बकरा मुर्गी काटकर विक्रय किया जा रहा है, जिससे आने-जाने वालों और मंदिर दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को भावनात्मक ठेंस पहुंच रही है साथ ही बकरा और मुर्गी के बचे अवशेष वहीं चौंक के पास फेंक दिया जाता है. गंदगी की वजह से गंभीर बीमारी का खतरा बहुत बढ रहा है.

ज्ञापन में आगे बताया गया है की इसी प्रकार लाखागढ़ तालाब में भी अवशेष डाला जा रहा है. जिससे तालाब दूषित हो रहा है. इसे रोक लगाना आवश्यक है.

ज्ञापन में कहा गया है की इन सभी विक्रेताओं को नगर पंचायत द्वारा गार्डन के पास की गई व्यवस्था के तहत व्यवस्थापन किया जाए. साथ ही 10 दिवस के अन्दर कार्यवाही न होने पर जन आन्दोलन कर बंद करवाने की चेतावनी दी है.


अन्य सम्बंधित खबरें