प्रशासन ने चलाया बुलडोजर अभियान अवैध अतिक्रमण करने वाले स्वय... - CG Sandesh

प्रशासन ने चलाया बुलडोजर अभियान अवैध अतिक्रमण करने वाले स्वयं हटाने लगे अपना सामान

छत्तीसगढ़ में भाजपा का शासन आते ही अवैध अतिक्रमण करने वालों पर प्रशासन बुलडोजर चलाने लग गया है इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा आज बलौदाबाजार मे बाजार में अवैध अतिक्रमण करने मटन व्यवसायी, सड़कों पर लगे झोपड़ी आदि पर सुबह से ही तहसीलदार एवं नगरपालिका अधिकारी कर्मचारी सहित पुलिस विभाग ने बुलडोजर

चलाया और अतिक्रमण हटाया। इसके एक दिन पहले अतिक्रमण कारियों को सूचना देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने प्रशासन ने कहा था जिसके बाद आज सुबह से प्रशासनिक अमला बाजार पहुंचा और अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ किया। प्रशासन को आया देख अतिक्रमण कारी स्वयं अपना सामान हटाने लगे।

बाजार में मटन बेचने वालों से परेशान सेवानिवृत्त शिक्षक पी आर बंजारे ने कहा कि बहुत अच्छी पहल है हम दिनरात बदबू से परेशान रहते थे तबीयत भी खराब हो जाती थी अब अच्छा लग रहा है कि प्रशासन ने इन्हें हटवाया है।


तहसीलदार राजु पटेल ने बताया कि एसडीएम से मिले निर्देश के बाद अतिक्रमण कारियों को पहले जानकारी दी गई थी जिसके बाद आज नगरपालिका का प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने मे लगा है जिसमें अतिक्रमण करने वाले भी सहयोग कर रहे हैं और अब यह लगातार चलेगा। वही मटन व्यापारियों के लिए व्यवस्था की गयी है जहाँ पर वह अपना व्यवसाय करेंगे।

नगरपालिका अधिकारी भोला सिंह राजपुत ने बताया कि कलेक्टर एवं एसडीएम महोदय से मिले दिशा निर्देश के बाद अतिक्रमण हटाया जा रहा है तथा अब यह लगातार जारी रहेगा और जहाँ जहाँ शिकायत आयेगी कार्यवाही की जायेगी।

वही मटन का व्यवसाय करने वालों के लिए काफी पहले से व्यवस्था की गयी थी पर वे नहीं जा रहे थे आज उन्होंने स्वयं अपना सामान हटा रहे हैं और व्यवस्थित स्थान पर ये अपना व्यवसाय करेंगे। वही उन्होंने यह भी बताया कि मटन मार्केट, सब्जी बाजार, मुख्य मार्ग सहित शहर के अंदर भी अतिक्रमण हटाने अभियान चलेगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें