महासमुंद : स्कूलों में साइबर सुरक्षा पर जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग एवं डाइट के तत्वावधान में 110 टीचर्स की रही सहभागिता
स्कुली बच्चों में साइबर सेफ्टी एवं सिक्योरिटी हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
साइबर सुरक्षा सहित स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए व्यापक मैनुअल पर जागरूकता विषयक जिला स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महासमुन्द के संयोजन में नवकिरण अकादमी महासमुन्द में किया गया। 
इस विशिष्ट कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता प्राची भटनागर (काउंसलर,एन.सी.पी. सी.आर.नई दिल्ली),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला महासमुन्द सारिका वैद्य, जिला बाल संरक्षण अधिकारी खेमराज चौधरी,जिला शिक्षा अधिकारी एम.जी.एम.सतीश नायर,जिला बाल संरक्षण अधिकारी खेमराज चौधरी,डाइट महासमुन्द प्राचार्य अरुण कुमार प्रधान,व्याख्याता डाइट दुर्गा सिन्हा,कुशल वक्ता एवं व्याख्याता टेकराम सेन,राजेश चंद्राकर की गौरवमई उपस्थिति में बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी एवं बीआरसीसी सतीश स्वरुप पटेल के नेतृत्व में सरायपाली विकासखण्ड के 20 चयनित संस्था प्रमुखों/शिक्षक/ शिक्षिकाओं को प्रतिभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ जिसमें प्राचार्य भोगसिंग भोई, प्राचार्य युधिष्ठिर भोई, सीएसी सुशील चौधरी, कैलाशचंद्र पटेल, नेहरूलाल चौधरी ,प्रधान पाठक देवेंद्र लोई,रमाकांत पात्र,यशवंत कुमार चौधरी, दुर्वादल दीप,शीला विश्वास, अनुपमा सतपथी ,मालती नायक, शिक्षक हेमसागर प्रधान,कनकलता राजहंस ,चंद्रभानु पटेल, सहायक शिक्षक योगेश साहू, पुष्पा परेश्वर, राधेश्याम चौहान,निरुपमा देवता ने प्रशिक्षण में सफलतापूर्वक प्रतिभागिता किया जिससे सभी को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग के काउंसलर प्राची भटनागर ने कहा कि स्कूल में बच्चों को सीखने और बढ़ने में मदद के लिये एक सुरक्षित सकारात्मक और आरामदायक वातावरण की आवश्यकता होती है । वर्तमान परिदृश्य में स्कूल सुरक्षा पर चिंतन जरुरी हो गया है। इस क्षेत्र में शिक्षक, पालक एवं जन प्रतिनिधियों अर्थात् सामुदायिक सहभागीता और जागरुकता की नितांत आवश्यकता है।
साइबर सेफ्टी पर उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य का बेहद उपयोगी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । उन्होंने विशेष कर मोबाईल द्वारा हो रहे अपराधों पर चर्चा की गई । उन्होंने कहा कि भावनात्मक सुरक्षा बच्चों के लिये महत्वपूर्ण है ।