सांकरा : पुलिस ने 4 जुआरियों को किया गिरफ्तार
सांकरा पुलिस ने 12 दिसम्बर को मुखबीर की सुचना पर 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. जुआरी ग्राम सल्डीह में शत्रुघन नायक के घर के बाहर परछी में रूपये पैसों का हार जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे.
पुलिस ने चारों आरोपी शत्रुघन नायक पिता रामकृष्ण नायक उम्र 53 साल निवासी सल्डीह, शत्रुघन विशाल पिता ब्रम्हा विशाल उम्र 52 साल निवासी सरायपाली (थाना बसना), रिजेश प्रधान पिता जयशंकर उम्र 29 साल निवासी सरायपाली (थाना बसना), तथा विकाश प्रधान पिता ब्रजेन्द्र प्रधान उम्र 34 साल निवासी शंकरपुर को गिरफ्तार कर उनके संयुक्त कब्जे व फड़ से पास से नगदी रकम 10210 रूपये, एक नग सफेद प्लास्टिक बोरी, 52 पत्ती तास एवं घटना स्थल से 04 नग मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GM 0991 किमती 35000 रूपये, प्लेटिना क्रमांक 100CC सोल्ड किमती 35000 रूपये, फैसन क्रमांक CG 06 GB 8542 किमती 40000 रूपये, स्कुटी क्रमांक CG 06 G 5137 किमती 40000 रूपये तथा 04 नग मोबाईल रियलमी टच 8000 रूपये, वीवो टच 7500 रूपये, 02 नग की पेड किमती 3000 रूपये जुमला किमती 178710 को जप्त किया गया.
आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.