बसना : ग्रामीण डाक कर्मचारी तीसरे दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल प... - CG Sandesh

बसना : ग्रामीण डाक कर्मचारी तीसरे दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे, सेवाएं बाधित

बसना उपडाकघर के अंतर्गत आने वाले अधीनस्थ सभी ग्रामीण डाक कर्मचारी चौथे दिन भी अपनी सात सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे व उप डाकघर के बाहर धरना देकर बैठे रहे। डाक कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से दूसरे दिन भी डाक का वितरण सहित विभिन्न सेवाएं बाधित रही। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आव्हान पर सात सूत्री मांगों को लेकर बसना उप डाकघर के अधीनस्थ 17 डाकघर के ग्रामीण डाक कर्मचारी 12 दिसंबर से जारी तीसरे दिन भी काम बंद कर शौक नही मजबूरी है, हड़ताल करना जरूरी है जैसे नारों के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल डटे रहे।

इस दौरान बसना ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने सीजी संदेश को बताया कि केंद्रीय नेतृत्व से मिले निर्देश के बाद अब 12 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कारण चार्टर ऑफ डिमांड काफी पुराना है आश्वासन पर पहले से ही हमारा शासन-प्रशासन को सहयोगात्मक रवैया रहा है लेकिन अब नहीं चलेगा। खाली हाथ रिटायर होना मंजूर नहीं है।

संघ की प्रमुख रूप से सात मांगे है 8 घंटे का काम पेंशन सहित सभी सरकारी लाभ, कमलेश चन्द्र कमेटी की सभी सिफारिश को लागू करना जैसे 12, 14, 36, 5 लाख ग्रेजवेटी व 180 दिनों की छुट्टी को आगे बढ़ाना और नगदी भुगतान करना। ग्रामीण डाक सेवक की एसडीबीएस में सेवा निर्वहन लाभ 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने और ग्रामीण डाक सेवक को पेंशन प्रदान करें। ग्रामीण डाक सेवक को सभी प्रकार की प्रोत्साहन योजना को समाप्त कर जैसे आईपीपीबी, आरपीएलआई, बचत योजना मनरेगा भुगतान को बंद कर कार्यभार के गणना की जाये। व्यावसायिक लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारियों को उनके स्वयं के मोबाईल, फेसबुक, ईष्टाग्राम सोशल मिडिया का पालन करने के लिए बिना उनकी इच्छा एवं जानकारी के विरूद्ध स्वयं के मोबाईल उपकरणों का उत्पीड़न को रोका जाय।

सामान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत को लागू कर 5 घंटे का टीआरसीए सभी भेदभाव को समाप्त कर नियमित कर्मचारी के समान वार्षिक वेतन वृद्धि सुनिश्चित करें। और शाखा डाकघरों का कार्य बढ़ाने के लिए सभी शाखा डाकघरों को लेपटाप, प्रिंटर और ब्राडबेंड नेटवर्क प्रदान करने की मांग है। जिसे जल्द पूरा करने की मांग की है जिससे कि वे सभी ग्रामीण क्षेत्र में डाक का वितरण, आधार अपडेट, बैकिंग सहित अन्य सेवाएं प्रदान कर सके। अनिश्चितकालीन हड़ताल में मोहित ध्रुव, संतोष साव, मयंक सामल, इमरान मेमन, आदित्य, पूजा यादव, तनीषा, यामिनी साव, लोकेश कुमार, कमलेश्वरी, मोहित कुमार, प्रमोद भोई सहित सभी ग्रामीण डाक कमर्चारियों की उपस्थिति रही।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

गौरीशंकर मानिकपुरी

गौरीशंकर मानिकपुरी स्नातक की पढ़ाई के बाद, मीडिया के क्षेत्र में आज उन्हें क्षेत्रीय और जमीनी पत्रकारिता का 7 वर्षों का लंबा और गहरा अनुभव है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से सटीक 'आंचलिक खबरें' निकालना और आम जनता के हक की आवाज़ को बेबाकी से उठाना उनकी मुख्य विशेषता है। निष्पक्ष और खोजी रिपोर्टिंग के जरिए वे लगातार पाठकों तक ग्राउंड ज़ीरो का सच पहुंचा रहे हैं। संपर्क: +91 7746859354
अन्य सम्बंधित खबरें