सांकरा : उच्च न्यायालय के शर्तो का उल्लंघन कर फरार युवक के ख... - CG Sandesh

सांकरा : उच्च न्यायालय के शर्तो का उल्लंघन कर फरार युवक के खिलाफ केस दर्ज

उच्च न्यायालय बिलासपुर के शर्तो का उल्लंघन कर फरार युवक के खिलाफ सांकरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

थाना सांकरा के एन. डी. पी. एस. एक्ट 20 (ख)(II)(ख) अपराध क्रमांक 178/2021 में अभियुक्त राहूल सेन पिता संतोष सेन, उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं. 19 तिल्दा नेवरा, रायपुर उच्च न्यायालय बिलासपुर के एम.सी.आर.सी. नंबर 2834/2023, राहूल सेन विरुद्ध स्टेट ऑफ छ.ग. आदेश दिनांक 20 जून 2023 के शर्तो के अधीन जमानत पर रिहा हुआ था किंतु अभियुक्त फरार होकर उच्च न्यायालय बिलासपुर (छ.ग.) के शर्तो का उल्लंघन किया है.

पुलिस ने आरोपी राहूल सेन के विरुद्ध धारा 229-ए भा.दं.सं. के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें