खेलों के साथ नागरिकों ने गुड़ मार्निंग महासमुंद में कराते, रस्साकसी, योगा के साथ जुंबा डांस में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद ने जानकारी देते हुए बताया कि नेटबॉल में कुलेश्वर, आदित्य पटेल, शेखर अजगर, वॉलीबॉल में विकास सेन, मुरीन सैफी, बॉल बैडमिटन में दीपशिखा, अंबिका दिवान, क्रिकेट में गोलू जैकब, अभिषेक गुप्ता, योगा में देवेंद्र कुमार सोनवानी, कुमकुम साहू, प्रीति साहू, गोला फेंक में मुकेश, मूलचंद निषाद, रस्सा कसी में दीक्षा ठाकुर, सुमन दीवान, नैना चौहन, सीमा ध्रुव, हॉकी में हर्षिता कन्नोजे, हैंडबाल में धनंजय, उदय, आदित्य ने बेहतर प्रर्दशन किया। 
आयोजन को सफल बनाने में गणेश राम कोसरे, सेवन दास मानिकपुरी, इंद्राणी भास्कर, अंजनी साहू, नीलम सिन्हा, सन्मय, एवन साहू, रूप लाल साहू, आकाश सोनी, आयशा लतीफ़, प्रियंका ध्रुव, त्रिवेणी साहू, गरिमा भारद्वाज, भोजेश्वरी ठाकुर, छन्नू लाल साहू, अंजनी साहू, माणिकलाल साहू, आर.आर. साहू, शैलेंद्र कुमार सोनी, कौशल कुमार शुक्ला, हर्षिता चंद्राकर, ऋचा साहू, प्रीति साहू, नेहा गुप्ता, आशालता सिन्हा, आरती साहू, जगदीश लाल साहू का सहयोग रहा। सत्यम योग एकेडमी के योगा शिक्षक सत्यनारायण दुर्गा द्वारा योग अभ्यास कराया गया, हिट हॉप जुंबा क्लॉस से वैशाली ठाकुर व हितेश यादव द्वारा जुबां डांस कराया गया जिसमें सभी ने खूब आनंद लिया। आयोजन में आसपास के विद्यालय, महाविद्यालय, खेल संघ, संस्था तथा विभिन्न विभागों का सहयोग मिला।