खोकसा समपार गेट 18 व 19 दिसंबर को रहेगा बंद - CG Sandesh

खोकसा समपार गेट 18 व 19 दिसंबर को रहेगा बंद

बिलासपुर / रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चांपा-नैला स्टेशनों के मध्य किमी 673/01-03 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 343 (खोकसा फाटक) को 18 दिसम्बर (सोमवार) व 19 दिसम्बर (मंगलवार) को सुबह 08:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग जांजगीर फाटक में बने रोड ओवरब्रिज से उपलब्ध है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें