BREAKING : स्कूली बच्चों से भरी बस और स्कॉर्पियों में जबरदस्... - CG Sandesh

BREAKING : स्कूली बच्चों से भरी बस और स्कॉर्पियों में जबरदस्त भिड़ंत...मची चीख-पुकार

 बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर रतनपुर ओवर ब्रिज में बड़ा हादसा हो गया है, जहां स्कूली बच्चों से भरी तेज रफ़्तार बस और स्कॉर्पियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में 4 बच्चों को गंभीर चोटें आई है. वहीं घटना के बाद चीख पुकार मच गई है, सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.


मिली जानकारी के अनुसार, स्कूली बच्चे पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में 8 से 10 लोग थे सवार. वहीं स्कूली बस में स्टूडेंट्स-शिक्षक समेत 22 लोग सवार थे. सभी स्कूली बच्चे पामगढ़ के बताए जा रहे हैं. चार बच्चों को गंभीर चोट आई है. एक शिक्षक का पैर टूट गया और स्कॉर्पियो का ड्राइवर भी जख़्मी हुआ है. घायलों का रतनपुर के अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुँच पुलिस जाँच में जुट गई है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें