बागबाहरा : बिजली तार की चपेट में आया सीढ़ी, एक की मौत - CG Sandesh

बागबाहरा : बिजली तार की चपेट में आया सीढ़ी, एक की मौत

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुनसुनिया में पोताई कार्य के लिए सीढ़ी ले जाते समय सीढ़ी बिजली तार की चपेट में आ गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी.

पुलिस ने जांच में पाया कि 14 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे हत्तु राम मेहर पिता हीरालाल मेहर उम्र 32 वर्ष निवासी बकमा अपने साथी डबलू चक्रधारी के साथ ग्राम सुनसुनिया के नरेश चन्द्राकर के घर रंग पोताई का कार्य कर रहा था. ऊपर मंजिल पर पोताई कार्य करने हेतु नीचे से ऊपर मंजिल पर लोहे की सीढी को चढा रहा था. इसी दौरान घर के ऊपर लगे उच्चदाब लाईन 33 के. व्ही. के संपर्क में लोहे की सीढी के आने से हत्तु राम मेहर बिजली करंट की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने पीएम रिपोर्ट एवं बिजली विभाग से प्राप्त रिपोर्ट पर एवं मौका गवाह डबलू चक्रधारी का कथन के आधार पर आरोपी नरेश चन्द्राकर के विरूद्ध अपराध धारा 304 (A) भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें