बागबाहरा : खड़ी कार को ट्रक ने मारी ठोकर - CG Sandesh

बागबाहरा : खड़ी कार को ट्रक ने मारी ठोकर

बागबाहरा में सुमित बाजार के पास खड़ी कार को ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

चुनाभठ्ठी गुढियारी रायपुर निवासी जितेन्द्र कुमार बैरागी 17 दिसम्बर को अपने कार क्र. CG 04 NH 5596 से अपने परिवार वालों के साथ रायपुर से बागबाहरा परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था. सुमित बाजार बागबाहरा के पास सामने एक यात्री बस खड़ी होने के कारण बस की पीछे जितेन्द्र कुमार बैरागी अपनी कार को खड़ा किया हूआ था. 

तभी पीछे से ट्रक क्र CG 04 E 3355 का चालक अपने ट्रक को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते आकर कार के ड्रायवर साइड के सामने गेट को रगड़ते हुये पिथौरा चौक की ओर भाग रहा था, जिसे आसपास के लोग पकड़े चालक का नाम पता पुछने पर वह अपना नाम तिरथ राम यादव पिता सुखदेव यादव उम्र 23 वर्ष पता वार्ड नं 08 कर्रापारा बागबाहरा का रहने वाला बताया. एक्सीडेंट से कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोंट खरोच नही आया है. कार का दाहिना साइड ड्रायवर पास का गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279 के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें