CG- सड़क हादसे में घायल कांग्रेस नेता के बेटे की मौत.. - CG Sandesh

CG- सड़क हादसे में घायल कांग्रेस नेता के बेटे की मौत..

गरियाबंद। जिले में बीती रात करीब 1 बजे आकाश टेंट संचालक आकाश यादव सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आकाश कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीरू यादव का बेटा था। मौत की खबर फैलते ही नगर में मातम पसरा हुआ है।


मिली जानकारी के अनुसार, 20 दिसंबर को साढ़े 11 बजे आकाश अपनी बाइक से गरियाबंद से सढ़ोली की ओर जा रहा था। रॉन्ग साइड से आ रही टाटा मैजिक वाहन सीजी 04 एन एम 8630 के चालक ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में आकाश को गरियाबंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिन भर चले इलाज के दौरान उसकी हालत ठीक थी। आकाश के सिर में अंदरूनी चोंट थी। अचानक सीने में दर्द के बाद रात करीबन 1 बजे उसकी मौत हो गई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें