CG BREAKING : भाजपा सरकार से घबराए नक्सलियों ने अपनी गतिविधि... - CG Sandesh

CG BREAKING : भाजपा सरकार से घबराए नक्सलियों ने अपनी गतिविधियां बढ़ाई, देखें तस्वीरें ..

नारायणपुर। सरकार बनने के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का भी तेजी से विकास होगा। इसी बात से घबराए नक्सलियों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। बीते दिनों सड़क निमार्ण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर मजदूर एवं ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देने के बाद आज फिर अलग अलग इलाकों में पेड़ काट कर मार्ग को बंद कर दिया और 22 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। जिससे इलाके में दहशत बनी हुई है। इतना ही नहीं माओवादियों ने बैनर पोस्टर लगाकर बीजेपी नेता की हत्या का जिम्मा भी लिया है।

 


लगातार बढ़ रहे नक्सली गतिविधियों को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस विभाग एवं सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक लेकर नक्सली गतिविधियों को समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार के निर्देश पर नक्सलियों से निपटने के लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल नक्सलियों का आतंक थम नहीं रहा है। वे लगातार कई बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं। बताते चले कि नक्सलियों ने इससे पहले कल यानी 20 दिसंबर को आगजनी और आईईडी लगाया था। चुनाव के बाद अब तक सुरक्षा बलों के तीन जवानों को शहीद कर चुके है। इसके अलावा भाजपा के एक नेता सहित दो नागरिकों को भी मौत के घाट उतार चुके हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें