महासमुंद : आमजन को मिल रहा केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ - CG Sandesh

महासमुंद : आमजन को मिल रहा केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ

विकसित भारत संकल्प यात्रा

लाभार्थी मौके पर दे रहे, योजना से लाभ मिलने की जानकारी

महासमुंद : केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने तथा शेष पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली जा रही है। इसके तहत आज विकसित भारत संकल्प यात्रा महासमुंद जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुंची।

महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत बरबसपुर एवं बड़गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा मे मुख्य अतिथि मोती साहू ने ग्राम पंचायत वासियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा सभी के विकास के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार न केवल हर व्यक्ति को भोजन, स्वास्थ्य, आवास आदि की गारंटी दे रही है, अपितु सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान कर रही है। शिविर में आईईसी वैन द्वारा एलईडी के माध्यम से शासन की विभिन्न संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। इसके अतिरिक्त शिविर में पूर्व में शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों द्वारा मेरी कहानी-मेरी जुबानी अंतर्गत योजना का लाभ पाने के बाद जीवन में आए बदलावों और आर्थिक उन्नति के बारे में अवगत कराया गया। शिविर में स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी हितग्राहियों एवं ग्रामीण जनों को भारत को 2047 तक विकसित देश की श्रेणी में लाने हेतु संकल्प दिलवाया गया। ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यक परामर्श, उपचार एवं दवाइयां भी दी जा रही है। साथ ही आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए आयुष्मान कार्ड वितरण और बनाने हेतु आवेदन भी प्राप्त किए जा रहे हैं। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, हितग्राही गण एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

मेरी कहानी मेरी जुबानी
पंच बाई रात्रे एवं हेमलता बाई ने बताया कि उन्हें मातृत्व वंदना योजना के तहत 5 हजार रुपए की राशि का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान 3 हजार रुपए मिलने से मेडिकल और सामान्य खर्च में राहत मिली। मुझे किसी के सामने हाथ फेलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। प्रसव के पश्चात 2 हजार रुपए मिला जो बच्चे के देखभाल में काम आया। जल जीवन मिशन के तहत ललिता यादव, मालती निषाद एवं पार्वती निषाद ने बताया कि पहले ट्यूब वेल से पानी लेने उन्हें बाहर जाना पड़ता था। हर घर नल योजना के तहत घर-घर नल कनेक्शन होने पर अब हमें पानी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। वर्षा सोनवानी ने बताया कि वे पहले कुपोषित श्रेणी में आने के कारण चिंतित थी। वे बताती है कि जब से उन्हें सुपोषण योजना के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से पौष्टिक गरम भोजन प्रदान किया गया। धीरे-धीरे कुपोषण से मुक्त होकर वे अब सुपोषित श्रेणी में आ चुकी है। श्रीमती खोरबाहरिन बाई रात्रे ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 15 किस्तों में प्रति किस्त 2 हजार रूपए की दर से 30 हजार रुपए की राशि मिल चुकी है। इस राशि का उपयोग वे अपने खेती बाड़ी में कर रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें