महासमुंद : विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला का भव्य आयोजन - CG Sandesh

महासमुंद : विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला का भव्य आयोजन

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कुल मचेवा महासमुंद में विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला का भव्य आयोजन किया प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हमारे विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला का आयोजन शुक्रवार को विद्यालय प्रंागण में किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य आर के तिवारी के उदबोधन द्वारा जीवन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उसके सदुपयोग को भी साझा किया। छात्रों के द्वारा भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र, जीवविज्ञान, एवं वाणिज्यशास्त्र अनेक माँडल प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथि डाँ. ई पी चेलक, एम. धीवर, डॉ स्वेतलाना नागल, किरण कन्नौजे के हाथों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

इस दौरान बच्चो के विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला का आयोजन किया गया. विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार खाने पीने का स्टाँल लगाया गया था. जिसमे मैगी, समोस, दही कचैड़ी, गुपचुप, इत्यादि का स्टॉल लगाया गया था। इन स्टॉँलो मे अभिभावको एवं शिक्षको ने खरीददारी कर बच्चों के उत्साह को बढ़ाया. बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने ओर मनोरंजन के लिए इस आनंद मेले का आयोजन किया गया। जिसमे प्राइमरी, मिडिल, हायर सेकेंडरी के बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. गोविंद ठाकुर, नंदकुमार साहू, अर्चना गोतमारे एवं समस्त शिक्षिकाओं ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही साथ राष्ट्रीय तम्बाकु नियंण कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें