खल्लारी : हाई कोर्ट की जमानत पर रिहा हुआ आरोपी फरार - CG Sandesh

खल्लारी : हाई कोर्ट की जमानत पर रिहा हुआ आरोपी फरार

उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के शर्तों के अधीन जमानत पर रिहा हुआ आरोपी फरार हो गया. मामले की शिकायत खल्लारी थाने में दर्ज करायी गयी है.

खल्लारी थाना के एन.डी.पी.एस.एक्ट 20(ख)(ii)(ख) के अपराध क्रमांक 20/2023 में अभियुक्त सोमदत्त कश्यप पिता कमलेश कश्यप उम्र 25 वर्ष निवासी धनमउ थाना बिछमाह जिला मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के शर्तों के अधीन जमानत पर रिहा हुआ था. किंतु अभियुक्त फरार होकर उच्च न्यायालय बिलासपुर के शर्तों का उल्लंघन किया है.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सोमदत्त कश्यप के विरूद्ध भादवि की धारा 229 ए के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें