महासमुंद : थाना प्रभारियों के प्रभार में फेर बदल, जानें किसे मिला कौन सा थाना
पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने शुक्रवार को आदेश जारी कर थाना प्रभारियों के प्रभार में फेर बदल किया है। जिसमे सिंघोड़ा, पिथौरा और बलौदा के प्रभारी शामिल हैं।
इसमें पिथौरा थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शुक्ला को थाना सिंघोड़ा का नया प्रभार दिया गया है। जबकि सिंघोड़ा में पदस्थ निरीक्षक उमेश वर्मा को बलौदा थाना का प्रभारी बनाया गया है।
वहीं रक्षित केंद्र महासमुंद से निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजपूत को पिथौरा थाना प्रभारी बनाया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें