महासमुंद : संजीवनी एम्बुलेंस का किया गया निरीक्षण - CG Sandesh

महासमुंद : संजीवनी एम्बुलेंस का किया गया निरीक्षण

महासमुंद : दुर्घटना समेत बीमारी से घायल या गंभीर लोगों को सहायता पहुँचाने वाली 108 संजीवनी एक्सप्रेस के जिला प्रबंधक महेश विशाल के द्वारा अपने कर्मचारियों को संजीवनी एक्सप्रेस के सभी मेडिकल उपकरणों का ट्रेनिंग दिया गया. साथ ही वाहनों का पैरामीटर निरीक्षण भी किया गया.

इस अवसर पर एंबुलेंस की सफाई मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता और उनके गुणवत्ता की जांच की गई. एंबुलेंस में उपलब्ध दवाओं और उनके रखरखाव की जानकारी ली गई. अधिकारियों द्वारा एंबुलेंस कर्मियों को मरीज के साथ आत्मीय व्यवहार करते हुए प्राथमिक उपचार देने व अस्पताल ले जाने की समझाइए दी गई।

संस्था द्वारा समय-समय पर एंबुलेंस और पैरामेडिकल स्टाफ की दक्षता का निरीक्षण किया जाता है, ताकि आम लोगों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण आपातकालीन परिवहन सेवा मिल सके।


अन्य सम्बंधित खबरें