महासमुंद : किसानों के खाते में सीधे अंतरित की जाएगी धान उत्प... - CG Sandesh

महासमुंद : किसानों के खाते में सीधे अंतरित की जाएगी धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि

सुशासन दिवस के अवसर पर जिले के 1 लाख 72 हजार 366 किसानों को मिलेगा 2 साल का बकाया धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि 352 करोड़ रुपए

वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में कुल उपार्जित धान 1 करोड़ 17 लाख 33 हजार 995 क्विंटल धान का मिलेगा प्रोत्साहन राशि

महासमुन्द : 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर राष्ट्र सहित पूरे राज्य में सुशासन दिवस मनाया जा जायेगा। इस अवसर पर राज्य शासन द्वारा गत 2 वर्षों का बकाया धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाएगा। जिले के 1 लाख 72 हजार 366 किसानों को 352 करोड रुपए की राशि उनके खातों में सीधे अंतरित किए जाएंगे। इस अवसर पर महासमुंद कृषि उपज मंडी प्रांगण में कार्य का आयोजित किया जाएगा। सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी जी. एन. साहू ने बताया कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 के दौरान उपार्जित धान की कुल मात्रा एक करोड़ 17 लाख 33 हजार 995.78 क्विंटल का प्रति क्विंटल 300 रुपए के मान से कुल राशि 352.02 करोड़ रूपया प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। 

नोडल अधिकारी साहू ने बताया कि किसानों को उक्त दोनों वर्षों का खरीफ विपणन वर्ष में उपार्जित धान के लिए प्रोत्साहन राशि 300 रुपए प्रति क्विंटल के मान से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि खरीफ वर्ष 2014-15 में जिले के कुल 81 समिति के 122 उपार्जन केदो में 59 लाख 33 हजार 761.60 क्विंटल धान उपार्जित किए गए थे, जिसका प्रोत्साहन राशि 178.01 करोड रुपए तथा वर्ष 2015-16 में कुल उपार्जित धान 58 लाख 234 क्विंटल उपार्जित धान का 174.01 करोड रुपए जारी किए जाएंगे। इस तरह जिले के कुल 172366 किसानों को कुल 352.02 करोड़ राशि दो वर्षो का धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि वितरित किए जाएंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें