CG : भगा ले जाकर नाबालिग का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

CG : भगा ले जाकर नाबालिग का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र से नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने एक महीने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, 17 नवंबर को एक नाबालिग घर से अचानक गायब हो गई थी.

बताया गया कि बमहनीगुड़ा निवासी आरोपी अधबल मांझी (30) ओडिशा के धर्मगढ़ में अपने रिश्तेदार के घर रुका हुआ था. पतासाजी के बाद आरोपी को 21 दिसंबर को हिरासत में लिया गया. साथ ही उसके पास से लापता हुई नाबालिग को भी बरामद किया गया.

पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि, अधबल मांझी उसे बहला फुसलाकर लगातार शारीरिक संबध बनाता था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 366,376 आईपीसी के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें