पिथौरा : पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित  सम्मान समारोह में ... - CG Sandesh

पिथौरा : पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल

पिथौरा में पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। सर्वप्रथम मां सरस्वती की छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल का पुष्पहार से स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक ने सभी पेंशनरों का पुष्पहार से सम्मान किया।
       
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में आप लोगों ने अधिक से अधिक मतदान कर अपने इस बेटे, अपने इस मित्र को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए भारी मतों से विजयी बनाकर बसना विधानसभा क्षेत्र की सेवा करने की जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने तथा आप लोगों के सेवा और सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहुंगा। 

अब से बसना विधानसभा में विकास की लहर बहेगी, हर क्षेत्र में तरक्की होगी,हर तरफ खुशहाली का माहौल होगा।
     
इस मौके पर शिवशंकर पटनायक, गंगा प्रसाद साहू, सत्यनारायण मिश्रा, रमेश कुमार सिंग ठाकुर, विनोद शंकर साहू, खेमराज साहू, बीआर खुंटे, आरसी मिश्रा, जीआर टंडन, पीसी सामतराय, निर्मला पिपलकर, स्वप्निल तिवारी, राजेश मिश्रा, बंधीधर नायक, सुरेन्द्र पाण्डे, आलोक त्रिपाठी, रामू तिवारी, शेखर तिवारी, रामचंद्र अग्रवाल, रामेश्वरी, सकिल कुरैशी, इंद्राणी साहू, जमुना बाई मुख्य रूप से उपस्थित रहें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें