अगवा कर किया गोपनीय सैनिक की धारदार हथियार से हत्या - CG Sandesh

अगवा कर किया गोपनीय सैनिक की धारदार हथियार से हत्या

Bijapur। बड़ी खबर सामने आ रही है बीजापुर से जहां नक्सलियों ने एक गोपनीय सैनिक की हत्या कर दी है। वही मृत जवान का नाम छोटू कुरसम है। नक्सलियों ने हत्या के बाद शव को गोरना-मनकेली मार्ग पर फेंक दिया है। बता दें कि खबर लगते ही जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया है। मामला बीजापुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के मुताबिक, गोपनीय सैनिक मनकेली गांव का रहने वाला है। शनिवार की देर रात नक्सली अचानक गांव पहुंच गए। गोपनीय सैनिक को उसके घर से अगवा कर लिया। जिसके बाद उसे अपने साथ जंगल लेकर चले गए। वहीं रात में ही धारदार हथियार से गलारेत कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को गोरना-मनकेली मार्ग पर लाकर फेंक दिया है। इधर पुलिस को तप हत्या की जानकारी मिली तो जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें