आरक्षक ने युवक पर किया हमला, आरक्षक निलंबित
बिलासपुर जिले के कोटा थाना में पदस्थ आरक्षक द्वारा एक युवक पर हमला करने की खबर सामने आई है. युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर युवक को बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही बिलासपुर एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया।
दरअसल कोटा थाना में पदस्थ आरक्षक कोटा नाका चौक के पास कोटा निवासी कलमजीत उर्फ विक्की अजमानी पिता रविन्द्र सिंह 34 वर्ष पर लकड़ी के बत्ता से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में विक्की के सिर व पैर में गंभीर चोट आई है।गंभीर रूप से घायल विक्की को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर हॉस्पिटल रिफर कर दिया है। बिलासपुर एसपी द्वारा तत्काल आरक्षक रवि श्रीवास को निलंबित कर दिया है। घायल युवक कमलजीत उर्फ विक्की अजमानी का सिम्स बिलासपुर में इलाज जारी है।