महासमुंद : राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ममता ध्रुव, हेमा निषाद, निखिल यादव व सुखदेव ने मारी बाजी
राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 रायपुर में संपन्न
महासमुन्द : 14वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह स्टेड़ियम कोटा रायपुर में 23 से 24 दिसंबर 2023 तक आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को कलेक्टर प्रभात मलिक ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। महासमुंद जिले के पैरा स्पोर्ट्स खिलाड़ी शामिल मिल हुए। जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ज्योति निषाद ने टी-12 कैटेगरी के 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान व 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। ममता ध्रुव ने टी-13 कैटेगरी के 100 मीटर में प्रथम स्थान, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान व तवा फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
इसी प्रकार त्रिलोक विश्वकर्मा ने टी-13 कैटेगरी के 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान, गोला फेंक में दूसरा स्थान व तवा फेंक में दूसरा स्थान, सुकदेव केवट ने टी-11 कैटेगरी के 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान व 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, नोशन पटेल ने टी-12 कैटेगरी के 100 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान, 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान व 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान, तुषार गिरी ने टी-11 कैटेगरी के 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान, प्रीति यादव ने टी-11 कैटेगरी के गोला फेंक में दूसरा स्थान, निखिल यादव ने टी-12 कैटेगरी के 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान व 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, शिवानी पांडे ने टी-11 कैटेगरी के 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान, हेमा निषाद ने टी/एफ-47 कैटेगरी के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, तवा फेंक में प्रथम स्थान, आस्था पांडे ने टी-12 कैटेगरी के तवा फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया।