महासमुंद : प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 06 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए अनुदान राशि स्वीकृत
महासमुंद: कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 06 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम अनवरपुर के मृतक भगवती दीवान, ग्राम बिहाझर के मृतक उमंग सिन्हा के निकटतम वारिसान के लिए राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार सांप के काटने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम बिरकोनी के मृतक रिंकू संवरा, पिथौरा विकासखंड के ग्राम बरेकेल के मृतक जयलाल ठाकुर एवं विकासखंड बागबाहरा के ग्राम बैहाडीह की मृतिका कु. ममता चक्रधारी तथा आग में जलने से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखंड के ग्राम घुंचापाली की मृतिका थानवरीन बाई के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।