बसना, सरायपाली सहित पाँचों जनपदों के 18 ग्रामों में बुधवार क... - CG Sandesh

बसना, सरायपाली सहित पाँचों जनपदों के 18 ग्रामों में बुधवार को पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

महासमुंद : विकसित भारत संकल्प यात्रा का सिलसिला जारी है। जिसके तहत 27 दिसम्बर को जनपद महासमुंद के ग्राम पंचायत अमलोर और पासिद में सुबह 10 बजे से एवं चुहरी और अचानकपुर में दोपहर 2 बजे से शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह जनपद बागबाहरा के ग्राम पंचायत अरण्ड और खल्लारी में प्रातः 10 बजे से एवं ग्राम पंचायत मोहंदी और कन्हारपुर में 2 बजे से, जनपद पिथौरा के ग्राम पंचायत गोड़बहाल और छिबर्रा में प्रातः 10 बजे से, ग्राम पंचायत जम्हर और कोकोभांठा में दोपहर 2 बजे से, जनपद बसना के ग्राम पंचायत नानकसागर में 10 बजे से एवं गढ़फुलझर में 2 बजे से तथा जनपद सरायपाली के ग्राम पंचायत लिमगांव और भोथलडीह में 10 बजे से एवं ग्राम पंचायत पैकिन और छिन्दपाली में दोपहर 2 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा। 

शिविर में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे और संबंधित योजना का लाभ दिलाने आमजन से आवेदन लिए जाएंगे तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा रथों में लगी एलईडी के माध्यम से योजनाओं के बारे में जानकारी देकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि संकल्प यात्रा 16 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर 26 जनवरी 2024 तक चलेगी। यात्रा के तहत महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत 105 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत 116, पिथौरा में 126, बसना में 102 एवं विकासखण्ड सरायपाली अंतर्गत 107 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचेगी।


अन्य सम्बंधित खबरें