CG NEWS: छत्तीसगढ़ में यहां बनेगा प्रदेश का दूसरा इंटरनेशनल ... - CG Sandesh

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में यहां बनेगा प्रदेश का दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, BCCI ने दी मंजूरी

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्रदेश का दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनने वाला है. यह स्टेडियम बिलासपुर में बनेगा. इसके लिए स्टेट क्रिकेट संघ के प्रस्ताव को BCCI ने मंजूरी दे दी है. स्टेडियम के लिए जगह तलाशने के निर्देश क्रिकेट संघ को दिए गए हैं. खास बात यह है कि प्रदेश में BCCI का यह पहला स्टेडियम होगा.

मैदान और उसके पवेलियन व अन्य सुविधाओं के लिए 15 से 20 एकड़ जमीन या उससे ज्यादा जमीन की जरूरत होगी. ताकि इसमें स्टेट लेबल, रणजी लेवल, टी-20 और टेस्ट मैच हो सकें. मैदान की बाउंड्री 80 से 85 मीटर तक होगी. मैच फॉर्मेट के साथ मैदान की बाउंड्री को छोटा-बड़ा किया जाएगा, जैसे कि एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुविधा रहती है.



फिलहाल जिलाप्रशासन 10 से 15 किलोमीटर के भीतर जमीन खोजने का काम तेजी से शुरू कर दिया है. जमीन मिलने के बाद स्टेडियम का निर्माण और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें