महासमुंद : 30 दिसंबर को जिले की 18 ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा
महासमुंद : केंद्र शासन की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रहे पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा नवाचारी योजनाओं द्वारा देश में हुए विकास कार्यों को आमजनों तक पहुंचाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा 30 दिसम्बर को जिले की 18 ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगी।
विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत जनपद पंचायत महासमंद में 30 दिसम्बर को जनपद महासमुंद के ग्राम पंचायत सोरिद और बेमचा में सुबह 10 बजे से एवं परसदा ब और मचेवा में दोपहर 2 बजे से शिविर लगाया जाएगा।
इसी तरह जनपद बागबाहरा के ग्राम पंचायत गांजर और लमकेनी में प्रातः 10 बजे से एवं ग्राम पंचायत भदरसी और अनवरपुर में 2 बजे से, जनपद पिथौरा के ग्राम पंचायत घोघरा और बगारपाली में प्रातः 10 बजे से एवं ग्राम पंचायत घोंच और दुरूगपाली में दोपहर 2 बजे से, जनपद बसना के ग्राम पंचायत कायतपाली में 10 बजे से एवं बड़ेडाभा में 2 बजे से तथा जनपद सरायपाली के ग्राम पंचायत जोगनीपाली और केजुवां में 10 बजे से एवं ग्राम पंचायत सानपंधी और कसलबा में दोपहर 2 बजे से शिविर आयोजित किए जाएंगे।