Raipur News : गुरुगोविंद सिंह के साहिबजादों की याद में स्वाम... - CG Sandesh

Raipur News : गुरुगोविंद सिंह के साहिबजादों की याद में स्वामी आत्मनंद उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया गया वीर बालदिवस, रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन…

रायपुर: राजधानी रायपुर के विभिन्न स्कूलों में बाल दिवस की धूम रही है। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के त्रिमूर्ति नगर में स्थित स्वामी आत्मनंद उत्कृष्ट विद्यालय में भी बाल दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। साथ ही रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


चित्रकला का प्रतियोगिता

स्वामी आत्मनंद उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, देशभक्ति गीत के अलावा अन्य विभिन्न संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को साहेबजादा जोरावर सिंह व सोहबजादा फतेहसिंह की शहादत के बारे में जानकारी दी गई। इस उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर वीर बालकों की शहादत को याद किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के समस्त शिक्षक व प्राचार्य उपस्थित थे।

आपको बता दें कि पूष का महीना सिख धर्म के लिए बलिदान का महीना है, इसी महीने के एक पखवाड़े में गुरुगोविंद सिंह के पूरे परिवार ने अपना बलिदान दिया था। नई पीढ़ी को इस बलिदान से रूबरू कराने मध्यप्रदेश शासन ने 26 दिसंबर को वीर बालदिवस मनाने का निर्णय लिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें