देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट...इस वजह... - CG Sandesh

देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट...इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

गरियाबंद। जिले के ग्राम करचाली में अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया। मामला छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम करचाली का है।


मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी देवर हेमनारायण निषाद को शक था कि उसकी भाभी सतरूपा निषाद का किसी दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध है। इसके चलते दोनों की बीच पहले भी विवाद हो चुका था। बीती रात को भी इस बात को लेकर आरोपी देवर ने भाभी के साथ लड़ाई शुरु कर दी। आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर भाभी की हत्या कर दी। मामले की सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें