ट्रेन से जा रही नाबालिग लड़की को घर ले जाकर युवक ने किया अप्र... - CG Sandesh

ट्रेन से जा रही नाबालिग लड़की को घर ले जाकर युवक ने किया अप्राकृतिक यौन शोषण

 बिलासपुर। न्यायधानी के रतनपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक नाबालिग लड़की को अपहृत कर अप्राकृतिक यौन शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 27 दिसम्बर को रतनपुर क्षेत्र के ग्राम पोंड़ी में एक नाबालिक बच्ची डरी सहमी अकेली रो रही थी।

 सूचना पर पहुची रतनपुर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो लड़की ने बताया कि वह गत 26 दिसम्बर को बिलासपुर गई थी, ट्रेन में एक आदमी उसे अपने घर ले गया, और उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य किया। सुबह वह किसी तरह उसके चंगुल से भाग निकली, पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई, वहीं मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोमिंद शा उर्फ गोपाल खड़िया को बेलगहना से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मोमिंद फकीर उर्फ गोपाल बिलाईगढ़ का रहने वाला है। उसके खिलाफ धारा 363, 377 भादवि, 4 पाॅस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें