बागबाहरा : कब्ज़ा हटाने के दौरान तहसील कार्यालय के कर्मचारी स... - CG Sandesh

बागबाहरा : कब्ज़ा हटाने के दौरान तहसील कार्यालय के कर्मचारी से हाथापाई, अधिवक्ता के खिलाफ केस दर्ज

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मनबाय में कब्ज़ा हटाने के दौरान मालजमादार के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. आरोप है की अधिवक्ता ने तहसील कार्यालय में पदस्थ मालजमादार के साथ हाथापाई कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, बागबाहरा निवासी महेन्द्र कुमार ध्रुव तहसील कार्यालय बागबाहरा में मालजमादार के पद पर पदस्थ है. महेन्द्र न्यायालय तहसीलदार बागबाहरा के ज्ञापन के परिपालन में ग्राम मनबाय कब्जा बेदखली हेतु ग्राम कोटवार, हल्का पटवारी और राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर गया था. जहां कार्यवाही के दौरान अनावेदक पक्ष के अधिवक्ता देवेस साहू ने महेन्द्र के साथ मारपीट (हाथापाई) कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई. अधिवक्ता देवेस ने महेंद्र को गाली गौलोज की व डराया धमकाया. 

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी देवेस साहू के खिलाफ 186-IPC, 332-IPC, 353-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें