बसना, सरायपाली सहित पाँचों जनपद पंचायतों के 20 गाँव में पहुँचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा
03 जनवरी को 20 ग्रामों में पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा
विकसित भारत संकल्प यात्रा का सिलसिला जारी है। जिसके तहत 03 जनवरी को जनपद महासमुंद के ग्राम पंचायत जोबा और भोरिंग में सुबह 10 बजे से एवं अछोला और बेलटुकरी में दोपहर 2 बजे से शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह जनपद बागबाहरा के ग्राम पंचायत एम.के. बाहरा और जामली में प्रातः 10 बजे से एवं ग्राम पंचायत चरौदा और कमरौद में 2 बजे से, जनपद पिथौरा के ग्राम पंचायत बरेकेलखुर्द और नयापाराकला में प्रातः 10 बजे से, ग्राम पंचायत पिलवापाली और मोहंदा में दोपहर 2 बजे से, जनपद बसना के ग्राम पंचायत बडे़टेमरी और बरपेलाडीह में 10 बजे से एवं पौंसरा और गुढ़ियारी में 2 बजे से तथा जनपद सरायपाली के ग्राम पंचायत देवलभाठा और सलडीह में 10 बजे से एवं ग्राम पंचायत किसड़ी और कसडोल में दोपहर 2 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा योजनाओं के स्टॉल लगाए जायेंगे और संबंधित योजना का लाभ दिलाने आमजन से आवेदन लिए जायेंगे तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा रथों में लगी एलईडी के माध्यम से योजनाओं के बारे में जानकारी देकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि संकल्प यात्रा 16 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर 26 जनवरी 2024 तक चलेगी। यात्रा के तहत महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत 105 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत 116, पिथौरा में 126, बसना में 102 एवं विकासखण्ड सरायपाली अंतर्गत 107 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचेगी।