पैसे न मिलने से नाराज छात्र ने लगाई फांसी - CG Sandesh

पैसे न मिलने से नाराज छात्र ने लगाई फांसी

बिलासपुर। नए साल में दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड्स देने के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र कक्षा पांचवी में पढ़ाई कर रह था। उसके माता-पिता उसे दादी के पास छोड़कर बाहर काम पर जाते हैं। बच्चे ने कार्ड्स के लिए अपनी दादी से पैसे मांगे लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इससे नाराज होकर वह फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है।


मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चिल्हाटी में रहने वाले मनमोहन केवट कुछ महीने पहले अपनी पत्नी और अन्य बच्चे को लेकर बाहर काम करने चले गए। उनके 11 वर्षीय बेटे को वह अपनी मां के पास छोड़ गया। बालक पांचवीं कक्षा में पढ़ाई करता था।

दादी ने पैसे देने से किया था मना
नए साल के दिन बालक ने अपनी दादी से दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड देने के लिए पैसे मांगे। लेकिन उसकी दादी ने पैसे देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर वह अपने कमरे में गया और फंके पर फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। जब बहुत देर तक वह बाहर नहीं आया तो उसकी दादी उसे ढ़ूंढते हुए कमरे तक पहुंची। जब उसने बालक के शव को फांसी पर लटका देखा तो शोर मचाने लगी। इसके बाद आसपास के लोग आए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें