तेंदूकोना : शौच से लौट रही बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत
तेंदूकोना थाना अंतर्गत ग्राम नवाडीह बुन्देली में शौच से लौट रही बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. पुलिस ने ठोकर मारने वाले आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने मर्ग जांच में पाया की नवाडीह पारा ग्राम बुन्देली निवासी भगेईया बाई पति स्व. इन्द्रजीत बरिहा उम्र 76 वर्ष 27 दिसम्बर को शौच के लिये गयी थी. वापसी के दौरान ग्राम बगारपाली निवासी मोटर सायकल चालक मोहित ठाकुर ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मार दी, जिससे भगेईया बाई को गंभीर चोटे आयी. उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मोहित ठाकुर के खिलाफ भादवि की धारा 304(A) के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें