हाईकोर्ट ने एम्बुलेंस पलटने के मामले में लिया संज्ञान, DGP, ... - CG Sandesh

हाईकोर्ट ने एम्बुलेंस पलटने के मामले में लिया संज्ञान, DGP, कलेक्टर और ट्रैफिक प्रभारी को नोटिस जारी

बिलासपुर। बिलासपुर के नेहरू चौक पर एम्बुलेंस पलटने की घटना को लेकर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र अग्रवाल की डिवीजन बैंच ने स्वतः संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक के मामले को लेकर बिलासपुर सहित प्रदेश के बड़े शहरों के लिए रोडमैप तैयार करने का आदेश दिया है। साथ ही इस मामले में प्रदेश के यातायात प्रभारी को नोटिस जारी किया है।



एम्बुलेंस पलटने से 3 लोग हुए थे घायल

बिलासपुर के नेहरू चौक पर मरीज को लेकर जा रहे एम्बुलेंस के पलटने से एम्बुलेंस चालक सहित उसमें सवार मरीज को गंभीर चोट आई है। हाईकोर्ट ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इमरजेंसी सेवाओं की गाड़ी कही न रूके और सीधे निकल जाए। कोर्ट का कहना है कि वीआईपी के गुजरने के दौरान ट्रैफिक सिग्नल को फ्री कर दें, जिससे सामान्य व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होगी। कोर्ट ने इस मामले में प्रदेश के डीजीपी समेत बिलासपुर कलेक्टर और ट्रैफिक प्रभारी को नोटिस जारी किया है।.

ट्रैफिक व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट ने कहा है कि सड़कों, ट्रैफिक सिग्नलों पर कितना का दबाव है, इसे ध्यान में रखकर इमरजेंसी सेवार जैसे एम्बुलेंस, फायर व्हीकल के लिए रोडमैप तैयार करें। हाईकोर्ट ने बिलासपुर, रायपुर दुर्ग जैसे बड़े शहरों सहित पूरे प्रदेश के लिए इस तरह का रोडमेप तैयार करने कहा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें