CG हाईकोर्ट के जज बनेंगे रजिस्ट्रार जनरल अरविंद वर्मा, सुप्र... - CG Sandesh

CG हाईकोर्ट के जज बनेंगे रजिस्ट्रार जनरल अरविंद वर्मा, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने दी मंजूरी

बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक नए जज की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। बेंच कोटे से न्यायिक सेवा के हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल अरविंद कुमार वर्मा नए जज होंगे। उनकी नियुक्ति का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। इसके साथ ही अब चार साल बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या 16 हो जाएगी।


छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कॉलेजियम ने 6 अगस्त 2023 को बेंच कोटे से ज्यूडिशियल ऑफिसर को जज बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। जिसमें दो नाम फाइनल किए गए थे। इन दो नामों का पैनल तैयार कर मुख्यमंत्री और राज्यपाल से सहमति ली गई थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट को प्रस्ताव भेजा था। जिस पर सहमति बनी है।

सुप्रीम कोर्ट ने कॉलेजियम की अनुशंसा पर चीफ जस्टिस वाय चंद्रचूर्ण ने न्यायिक सेवा अधिकारी और हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को जज बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने का फैसला लिया है। इस प्रस्ताव के आधार पर केंद्र सरकार नियुक्ति आदेश जारी करेगी, जिसके बाद शपथ के लिए राष्ट्रपति भवन से वारंट जारी होगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें