महासमुंद : फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन
उन्होंने बताया कि आज मान्यता प्राप्त राजनितिक दलों के साथ फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में बैठक आयोजित किया गया एवं प्रारभिक प्रकाशन के बारे में बताया गया। प्रत्येक बी.एल.ए. के द्वारा एक दिन में अधिकतम 10 एवं पूरे पुनरीक्षण अवधि में अधिकतम 30 आवेदन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा कर सकते है।
वर्तमान में महासमुन्द जिले में 422 654 पुरुष मतदाता तथा 434 765 महिला मतदाता, 18 अन्य मतदाता है। इस तरह कुल 857437 मतदाता जिले में है। वहीं लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 09 महासमुंद में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 41 हजार 946 है। इसमें महासमुंद जिला के अलावा राजिम, बिंद्रानवागढ़, कुरूद व धमतरी विधानसभा क्षेत्र शामिल है। आज बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निर्भय साहू एवं प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के जिला प्रतिनिधि मौजूद थे।