CG- BSF जवानों से भरी वाहन पलटी..17 जवान घायल, चार की हालत ग... - CG Sandesh

CG- BSF जवानों से भरी वाहन पलटी..17 जवान घायल, चार की हालत गंभीर..

नारायणपुर। अंतागढ़ नारायणपुर सड़क पर BSF जवानों से भरी गाड़ी पलट गई। इस हादसे में 17 जवान घायल हो गए। इनमें से 4 जवान गंभीर रूप से घायल है। घायलों को उपचार के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये पूरा मामला नारायणपुर और कांकेर के जिला सीमावर्ती थाना रावघाट और ताडोकी के बीच का है।


आज 162 बटालियन बीएसएफ के जवान कांकेर के सरगीपाल फुलपाड कैम्प से डयूटी के बाद अंतागढ़ आ रहे थे। इस दौरान उनकी वाहन अनियंत्रित होकर कुम्हारी गांव के पास पलट गई। इस घटना में 17 जवान घायल हो गए। वहीं, चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हे एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है। वाहन की स्टेरिंग फेल होने की वजह से ये हादसा हुआ।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें