CG Accident: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार..हादसे में युवा पत्र... - CG Sandesh

CG Accident: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार..हादसे में युवा पत्रकार की मौत, दूसरा घायल..

बिलासपुर। तिफरा फ्लाईओवर पर शनिवार की रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार युवा पत्रकार राहुल त्रिपाठी की मौत हो गई, जबकि एक साथी घायल है। घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 2.30 बजे रायपुर रोड से पत्रकार राहुल त्रिपाठी अपने मित्र जितेंद्र गहवई के साथ घर लौट रहा था. तभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक स्थित तिफरा फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकरा कर स्विफ्ट कार पलट गई। हादसे में राहुल त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके साथी को भी चोट आई। वहीं जब राहुल त्रिपाठी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें