जोगी कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल, CM साय... - CG Sandesh

जोगी कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल, CM साय ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

बिलासपुर :  बिल्हा विधानसभा के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सैकड़ो पदाधिकारी, कार्यकर्ता बिल्हा विधायक माननीय धरम लाल कौशिक व भाजपा के रीती नीति और कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के बिलासपुर संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह मे प्रदेश प्रभारी ओम माथुर व प्रदेश के मुखिया माननीय विष्णु देव साय ने भाजपा गमछा पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया।



जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी को छोड़कर भाजपा में आने वालों मे मुख्य रूप से जसपाल सिंह छाबड़ा पूर्व सरपंच, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत पथरिया, जिला अध्यक्ष मुंगेली जे सी सी जे
ओमू दीवान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महाविद्यालय पथरिया, पूर्व निर्वाचित अध्यक्ष युवा कांग्रेस विधानसभा बिल्हा, पूर्व निर्दलीय पार्षद नगर पंचायत पथरिया, प्रवक्ता जिला मुंगेली जे सी सी जे तुकाराम मरावी महासचिव जिला मुंगेली जे सी सी जे
देवेंद्र डडसेना पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महाविद्यालय पथरिया, भूपेंद्र सिंह लोधी सरपंच ग्राम पंचायत गन्दवारी, ब्लाक अध्यक्ष पथरिया जे सी सी जे
शिव कोशले उपसरपंच ग्राम पंचायत गन्दवारी, मोंटू जायसवाल, महेन्द्र निर्मलकर उपाध्यक्ष ब्लाक पथरिया , प्रवीण कर्मकार,गणेश राजपूत, राजेंद्र निर्मलकर उपाध्यक्ष युवा विंग जे सी सी जे, रजनीश पांडेय,अजय बंजारे, विनोद राजपूत, चंद्र कुमार, देवेंद्र निर्मलकर, दिनेश आगरे,मूलचंद, गुलशन अनंत, सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने भाजपा प्रवेश किया ।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें