दयानंद सरस्वती के 200वीं जयंती पर होगा 200 कुण्डीय महायज्ञ - CG Sandesh

दयानंद सरस्वती के 200वीं जयंती पर होगा 200 कुण्डीय महायज्ञ

आश्रम की 21वीं स्थापना दिवस पर होंगे विविध आयोजन और ब्रह्मचारियों का शौर्य प्रदर्शन भी

महासमुंद। युगपुरूष महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती पर 13 एवं 14 जनवरी को आर्ष गुरूकुल आश्रम कोसरंगी में 200 कुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया गया है। आयोजन के पहले दिन 13 जनवरी को गुरूकुल आश्रम कोसरंगी की 21वीं स्थापना दिवस पर वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। वर्ष 2013 में महर्षि दयानंद की जयंती को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ज्ञानदीप पर्व का नाम दिया गया है। तब से उनकी जयंती पर देश भर चल रहे 5 हजार से अधिक गुरूकुलों में विविध आयोजन किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में उक्त आयोजन की जानकारी आचार्य सुरेश शास्त्री द्वारा प्रेसवार्ता के माध्यम से दी गई। 

प्रेस क्लब परिसर में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान आचार्य सुरेश शास्त्री ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती के उपलक्ष्य में संभाग स्तर पर अंबिकापुर में आयोजन हो चुका है और दुर्ग-भिलाई में किया जाना है। इससे पूर्व रायपुर संभाग के लिए आर्ष ज्योति गुरूकुल आश्रम कोसरंगी में इसका आयोजन किया जा रहा है। चूंकि, 13 जनवरी को गुरूकुल आश्रम कोसरंगी का 21 वां वार्षिक उत्सव में मनाया जाना है। इसलिए, इस दिन से कार्यक्रम की शुरूवात हो जाएगी। 14 जनवरी को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 200 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजना किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ सरंचना और प्रचार-प्रसार एवं तैयारियां जोरों से की जा रही है। इस कुण्डीय हवन में कोई व्यक्ति या समूह शामिल हो सकता है। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं खेल मंत्री विजय शर्मा ने आने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे।



13 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम

•       सुबह 9 बजे से 10 बजे तक प्रारंभिक हवन

•       सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक उद्धाटन सत्र

•       भोजन

•       अपरान्ह 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक नगर भ्रमण

•       रात्रिकाल को आश्रम के ब्रम्हचारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम

ब्रम्हचारी ने बंद आंखों से बताया नोट का नंबर



प्रेसवार्ता के दौरान ब्रम्हचारी सानू ने अपने योग साधना के बल पर की अर्जित की गई शक्ति का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने आंखों में बंधी काली पट्टी के बावजूद छूकर पांच सौ के नोट का नंबर बताया, जिससे मौजूद पत्रकार अचंभित रह गए। इसके अलावा उन्होंने आईडी कार्ड में लिखे शब्दों को भी बंद आंखों से बताया।


अन्य सम्बंधित खबरें