12 जनवरी को होगा महासमुंद सिटी मैराथन - CG Sandesh

12 जनवरी को होगा महासमुंद सिटी मैराथन

स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर खेल युवा कल्याण विभाग तथा प्रवाह नव युवक मण्डल के संयुक्त प्रयास से महासमुंद सिटी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 14वर्ष से 35वर्ष तक के धावक प्रतिभाग कर सकते हैं
यह मैराथन बीटीआई रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट परिसर महासमुंद से शुरू होकर हेलीपेड मचेवा तक रहेगी जिसकी दूरी 5 किमी है सभी धावकों को सुबह 7बजे तक विशाल मेगा मार्ट परिसर महासमुंद पहुंचना होगा जिसमे पुरस्कार निम्नवत है प्रथम स्थान 5100 द्वितीय 3100 तृतीय 1100 राशि तथा अन्य 50वें स्थान तक के धावको को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वस्थ एवं साक्षरता के दिशा में प्रेरित करना है यह केवल दौड़ नही है अपितु विवेकानंद जी के विचारों को प्रवाह देने के उद्देश्य से प्रवाह नवयुवक मंडल महासमुंद द्वारा एक प्रयास है



अन्य सम्बंधित खबरें