महासमुंद : 12 एवं 13 जनवरी को 20-20 ग्रामों में पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा
इसी प्रकार 13 जनवरी को जनपद महासमुंद के ग्राम पंचायत बावनकेरा और सिंधौरी में सुबह 10 बजे से एवं छिंदौली और पथर्री में दोपहर 2 बजे से, जनपद बागबाहरा के ग्राम पंचायत हाथीबाहरा और टेका में सुबह 10 बजे से एवं घोटियापानी और भोथा में दोपहर 2 बजे से, जनपद पिथौरा के ग्राम पंचायत ढोढरकसा और सलडीह में सुबह 10 बजे से एवं कटंगतराई और पेंड्रावन में दोपहर 2 बजे से, जनपद बसना के ग्राम पंचायत खोगसा और उड़ेला में 10 बजे से एवं संतपाली और चिपरीकोना में दोपहर 2 बजे से तथा जनपद सरायपाली के ग्राम पंचायत अंतरझोला और खोखेपुर में सुबह 10 बजे से एवं डुमरपाली और माधोपाली में दोपहर 2 बजे से शिविर का आयोजन होगा।
शिविर में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा योजनाओं के स्टॉल लगाए जायेंगे और संबंधित योजना का लाभ दिलाने आमजन से आवेदन लिए जायेंगे तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा रथों में लगी एलईडी के माध्यम से योजनाओं के बारे में जानकारी देकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाएगा।