डॉक्टरों की लापरवाही से फिर गई एक युवक की जान...पढिए पूरी खब... - CG Sandesh

डॉक्टरों की लापरवाही से फिर गई एक युवक की जान...पढिए पूरी खबर

 महासमुंद : मेडिकल हॉस्पिटल में फिर डॉक्टरों की लापरवाही से एक 42 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया है। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, हम इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के डॉक्टरों से इलाज के लिए गिड़गिड़ाते रहे और डॉक्टर ने कौन से दवा खिलाए हो दवा दिखाओं की रट लगा रखी थी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रबंधन डॉक्टर पर कार्रवाई के बजाय लापरवाह डॉक्टर का बचाव करते नजर आए।


इलाज के अभाव में प्रभात गुप्ता की मौत हो गई

हम आपको बता दें कि, आज सुबह 7.15 बजे रमन टोला निवासी प्रभात गुप्ता गैस की बीमारी को लेकर जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया था। दर्द से तड़फ रहे प्रभात गुप्ता की पत्नी काजल गुप्ता ने तत्काल डॉक्टरों को इलाज के लिए निवेदन करती रही, लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पूछताछ करते रहे। लगभग एक घंटे बाद इलाज के अभाव में प्रभात गुप्ता की मौत हो गई। जिसके बाद गुप्ता परिवार ने डॉक्टरों की लापरवाही से हुई मौत पर अस्पताल प्रबंधन पर आक्रोश व्यक्त किया।

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर बसंत महेश्वरी का कहना है कि, मरीज प्रभात गुप्ता को लिवर और ब्रेन की समस्या थी। आज गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल पहुंचा था, जिनकी ईलाज के दौरान मौत हो गई है। डॉक्टर महेश्वरी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने अगर लापरवाही की है तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें