महासमुंद : महर्षि ज्ञान युग दिवस का हुआ आयोजन
महर्षि विद्या मंदिर महासमुन्द में महर्षि महेश योगी का जन्म दिन ज्ञान युग दिवस एवं स्वामी विवेकानन्द का जन्मदिन युवा दिवस हर्षोल्लास के साथ दिनांक 12 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एस आलोक सीईओ जिला पंचायत महासमुन्द मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुन्द एवं डॉक्टर अनुसुइया अग्रवाल प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुन्द विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.
सर्वप्रथम गुरु परम्परा का पूजन व महर्षि महेश योगी एवं स्वामी विवेकानन्द के छाया चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया तत्पश्चात प्राचार्य आर के तिवारी द्वारा अतिथियों का स्वागत और कार्यक्रम की रुपरेखा के साथ महर्षि महेश योगी तथा स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डालते हुए दोनों महान विभूतियों के द्वारा विश्व समाज के योगदान के विषय में जानकारी दी.
सभी अतिथियों ने भी विद्यार्थीयों से महर्षि महेश योगी एवं स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों का आह्वाहन किया संस्था के समस्त शिक्षकों के निर्देशन में विद्यार्थीयों द्वारा मनमोहक स्वागत गीत और भजनों की प्रस्तुति दी गयी. विद्यार्थीयों ने आध्यात्मिकता और देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जिससे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
साथ ही महर्षि विद्या मंदिर समूह की वार्षिक ज्ञान पत्रिका का विमोचन किया एवं अतिथियों को ज्ञान पत्रिका एवं पुष्प गुज्छ एवं शाल से सम्मानित किया गया अंत में नंदकुमार साहू द्वारा कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष योगदान के लिये प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त किया.