महासमुंद : स्वामी दयानंद की 200 की जयंती पर वेद मंत्रों से ग... - CG Sandesh

महासमुंद : स्वामी दयानंद की 200 की जयंती पर वेद मंत्रों से गूंजा कोसरंगी गुरुकुल

महर्षि दयानंद जैसे संतों ने बचाया है, भारत और भारत की परंपरा को- बसंत पंडा

महासमुंद। महर्षि दयानंद सरस्वती के 200 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आर्ष ज्योति गुरुकुल आश्रम कोसरंगी में शनिवार को विधिवत वेद मंत्रों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। गुरुकुल कोसरंगी एवं आम सेना के 101 ब्रह्मचारियों ने पवित्र वेद मित्रों का उच्चारण किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भारतीय संस्कृति वैदिक संस्कृति में विश्वास करने वाले लोग शामिल हुए। गुरुकुल के आचार्य सुरेश एवं मुकेश शास्त्री ने सभी अतिथियों का स्वागत किया उन्होंने कहा गुरुकुल हिंदू सनातन संस्कृति को जीने का प्रयत्न कर रहा है।

इस अवसर पर सांसद बसंत पंडा लोकसभा को संबोधित करते हुए कहा महर्षि दयानंद सरस्वती 19वीं सदी के महान संत हुए, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपरा को विश्व के सामने रखा। महायज्ञ के ब्रह्म आचार्य डॉ अजय आर्य ने कहा गुरुकुल का अर्थ है भारत की संस्कृति भारत की परंपरा और अपने अस्तित्व को बचाने वाली संस्था। स्वामी व्रत आनंद सरस्वती ने कहा- ईश्वर को स्मरण करके अपनी आत्मा को पवित्र बनाए रखना और कुछ आदर्शों का पालन करना है गुरुकुल का सर्वोच्च उद्देश्य है। प्रलय थीटे, अनिल शास्त्री एवं राम कथाकार भागीरथ जी ने अपने संबोधन में कहा कि कलयुग में विषम परिस्थिति में गुरुकुल ही हम सब की आशाओं का केंद्र है। राकेश दुबे एवं राम शर्मा ने कहा- गुरुकुल सादा जीवन उच्च विचार के लिए प्रेरित करता है। कबीरपंथी संत जीवेंद्र जी ने कहा गुरुकुल के दर्शन और गुरुकुल में समय बिताने से पुण्य का उदय होता है। आचार्य मनु देव एवं ब्रह्मचारी नंदलाल के साथ ब्रह्मचारियों ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किया। गुरुकुल के पीतांबर एवं श्वेतांबर ब्रह्मचारियों ने वेद मंत्र का उच्चारण किया।

आज होगा ऐतिहासिक 200 कुंडीय महायज्ञ

गुरुकुल के आचार्य सुरेश ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को गुरुकुल में ऐतिहासिक 200 कुंडी महायज्ञ का आयोजन होगा। इस आयोजन में अनेक साधु संत महात्मा भाग लेंगे। एक हजार से अधिक लोग एक साथ पवित्र वैदिक अग्नि में वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ आहुति देंगे।

नगर भ्रमण कर हैरत अंगेज करतब का प्रदर्शन

शनिवार को गुरूकुल आश्रम कोसरंगी की 21वीं स्थापना दिवस पर महासमुंद नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। नगर भ्रमण बरौंडा चौक स्थित दुर्गा मंदिर से शुरू हुआ, जो नेहरू चौक, बिठोबा चौक, गांधी चौक होते हुए बरौंडा चौक पहुंचा। इस दौरान नगर के चौक-चौराहों में ब्रम्हचारियों द्वारा हैरत अंगेज करतब का प्रदर्शन किया गया। वहीं, रात्रिकाल को सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।


अन्य सम्बंधित खबरें