तुमगांव : सिरपुर स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर परिसर के बाहर खड़ी बाइक चोरी
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिरपुर स्थित प्रसिद्द लक्ष्मण मंदिर के गेट के बाहर बाइक खड़ी कर ड्यूटी में गए सिक्यूरिटी गार्ड की मोटर सायकल चोरी हो गई. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, गरियाबंद जिले के ग्राम परतेवा निवासी भारत वर्मा विगत 4 वर्षों से सिरपुर में रहकर लक्ष्मण मंदिर मेन गेट में सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करता है. वह अपने पिताजी के मोटरसायकल हीरो होण्डा पैशन प्रो CG 04 DW 5342 में 09 जनवरी को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेन गेट में ड्यूटी पर गया था.
खाना खाने के लिए 08:30 बजे घर आया और खाना खाकर 09:30 बजे मंदिर जाकर अपने मोटरसायकल को गेट के बाहर खड़ा कर गेट के अंदर ड्यूटी में खड़ा हो गया. दोपहर डेढ़ बजे जब वह गेट के बाहर आकर मोटरसायकल को देखा तो नहीं था. पतासाजी के बाद भी मोटर सायकल का कहीं पता नहीं चला. चोरी हुए मोटरसायकल की कीमत 8 हजार रुपये बताई जा रही है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.